फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के तीनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सप्ताह पहले मारपीट व अपरहण करके सोने की चेन छीनने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जिसमें दो आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर नसीबपुर जेल भेज दिया जबकि एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव मिलने पर पटीकरा आयुर्वेदिक कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि दो सप्ताह पहले रात को छोटा बड़ा तालाब के पास गौरव मोहल्ला खरकड़ी व इसके साथी अंकित व भूपेंद्र के साथ मारपीट करके सोने की चेन छीनने पर अपहरण करने के मामले में आरोपियों के खिलाफ थाना शहर नारनौल में मुकदमा दर्ज किया था।
गौरव ने अपनी शिकायत में बताया कि अपने साथी से आरोपियों की किसी बात को लेकर पहले से ही रंजिश चली आ रही थी। गौरव व इसके साथी बाइक से घर आ रहे थे। आरोपियों ने इनकी बाइक को रुकवा लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान गौरव की सोने की चेन गले से तोड़ ली। पुलिस ने गौरव की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों को चौकी इंचार्ज महेश ने अपनी टीम के साथ आरोपी जितेंद्र उर्फ मोनु, मोहित, सुरेंद्र, आंसू राव वासी नारनौल को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार किया। जिनको शनिवार को अदालत में पेश किया गया। जिसमें दो आरोपियों को कोर्ट के आदेश से नसीबपुर जेल भेजा व एक आरोपी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने पर पटीकरा आयुर्वेद कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें