फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नसीबपुर में जले हजारों दीप, राव इंद्रजीत बोले-छह माह में होगा शहीद स्मारक का शिलान्यास

विज्ञापन
फोटो नंबर-14नसीबपुर शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करते केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिं
विज्ञापन
नारनौल। नसीबपुर की ऐतिहासिक धरती पर सोमवार को शौर्य दिवस पर हजारों दीप जलाकर 1857 के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने घोषणा की कि नारनौल में शहीद स्मारक एवं संग्रहालय का शिलान्यास अगले छह महीने के भीतर करवाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परियोजना में देरी जरूर हुई है लेकिन इसे आगे बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। विधायक ओमप्रकाश यादव सहित कई लोगों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
नसीबपुर युद्ध की 169वीं वर्षगांठ पर युवा इंकलाब संगठन, महेंद्रगढ़ और उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

राव इंद्रजीत ने कहा कि आज की पीढ़ी को शहीदों के बलिदान और आजादी के संघर्ष की गौरवगाथा से परिचित कराना जरूरी है। उन्होंने आयोजक कुलदीप की सराहना की, जो वर्षों से कवियों और साहित्यकारों को बुलाकर क्षेत्र का इतिहास जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।
1857 का संग्राम सबका साझा संघर्ष
राव इंद्रजीत ने कहा कि 1857 की लड़ाई सर्वसमाज का साझा संघर्ष थी। राव तुलाराम के नेतृत्व में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में किसी एक जाति या समुदाय के नहीं, बल्कि सभी वर्गों के लोग शामिल थे। मेवात के लोगों ने भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि कांग्रेस में रहते हुए गुड़गांव से लोकसभा टिकट मिलने पर सवाल उठे थे, तब उनके पिता ने मिर्जा गालिब की पुस्तक के जरिए मेवात के लोगों की ऐतिहासिक भूमिका समझाई थी। विदेश राज्य मंत्री रहते हुए रूस के राजदूत ने उन्हें उनके परदादा राव तुलाराम से जुड़ा एक ऐतिहासिक पत्र भेंट किया था, जिसमें राव तुलाराम को भारत का पहला राजदूत माने जाने का उल्लेख था।
जमीन की बाधा, विधायक का सम्मान
राव इंद्रजीत ने कहा कि आजादी की लड़ाई धर्म और जाति के आधार पर नहीं, बल्कि देश के स्वाभिमान और अपना शासन स्थापित करने की भावना से लड़ी गई थी। उन्होंने स्मारक निर्माण में आ रही जमीन संबंधी बाधाओं का जिक्र किया और विधायक ओमप्रकाश यादव व स्थानीय कमेटी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिलान्यास के मौके पर विधायक यादव को मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में ही शहीदों को सही सम्मान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें