फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा जगनदास के दरबार में माथा टेका

Sat, 12 Oct 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव बुचौली में शनिवार को श्रीश्री 1008 बाबा जगनदास महाराज के मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेक मन्नतें मांगी। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

गांव बुचौली, सिगड़ा, सिगड़ी, मेघनवास, डूलाना, महेंद्रगढ़ शहर व क्षेत्र के आस पास के गांवों से श्रद्धालुओं ने परिवार सहित पहुंचकर बाबा के दरबार में हाजरी लगाई। बाबा के धाम में सुबह आठ राजेश महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हवन के उपरांत भंडारे का शुभारंभ किया। नवनिर्वाचित विधायक कंवर सिंह यादव मेले में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे और बाबा के दरबार में शीश नवाया। बाबा के भक्त सतीश मेहरा व अनिल ने बताया कि बाबा के धाम पर जो श्रद्धालु सच्चे मन से अरदास करके मन्नते मांगते है बाबा उनकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। भंडारे का आयोजन बाबा के भगत श्रीराम सैनी की ओर से किया गया। इस अवसर पर अरविंद मोहन, पूर्व सरपंच सुरेंद्र कुमार, मुकेश चौहान, रेणु कुमारी, सचिन झगड़ोली, स्वास्थ्य निरीक्षक माया देवी, बनारसी, बिमला, प्रेम, संगीता, माया, बीना, आशा, उर्मिला, अमर सिंह, ओमप्रकाश जाटवास, जयकिशन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें