फोटो संख्या:59- माधोगढ़ घाटी के पास हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी--स्रोत- संवाद
सतनाली। सतनाली-महेंद्रगढ़ मुख्य सड़क मार्ग पर माधोगढ़ की घाटी में संकेतक व स्पीड ब्रेकर के अभाव में आए दिन हादसे हो रहे हैं। शनिवार को घाटी में एक स्विफ्ट कार व पिकअप गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है।
महेंद्रगढ़ निवासी मुकेश अपनी कार से सतनाली की ओर से महेंद्रगढ़ आ रहे थे। इस दौरान घाटी के तंग मोड़ पर सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। हादसे में कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पिकअप भी क्षतिग्रस्त हो गई। घाटी में संकेतक व स्पीड ब्रेकर के अभाव में पिछले तीन माह में पांच से अधिक वाहन घाटी में पड़ चुके हैं।