फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हजारों नागरिकों ने योग से शुरू की दिनचर्या

Fri, 21 Jun 2024 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। स्वयं और समाज के लिए योग की थीम को लेकर शुक्रवार को 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्थानीय आईटीआई में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में हजारों नागरिकों ने एक साथ योग किया।
विज्ञापन

आयुष विभाग, हरियाणा योग आयोग व जिला प्रशासन के सहयोग से कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस मौके पर उपायुक्त मोनिका गुप्ता भी मौजूद रहीं। आईटीआई में बड़ी स्क्रीन के जरिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का लाइव संदेश दिखाया गया। इस दौरान नशा मुक्ति व पर्यावरण को लेकर भी एक स्टॉल लगाया गया था। वहीं स्वयं सहायता समूह की ओर से भी एक स्टॉल लगाया गया। योग स्थल पर सेल्फी पॉइंट पर नागरिक सेल्फी लेते नजर आए। इस कार्यक्रम में स्कूल, कालेज, गुरुकुल, विश्वविद्यालय, जनसाधारण, योग संस्थान, पुलिस, एनसीसी कैडेट, नेहरू युवा केंद्र, स्काउट और गाइड ने हिस्सा लिया। योग प्रशिक्षक बजरंग जांगिड़, योग सहायक अरुण ढिल्लों तथा हरियाणा योग एवं खेल एसोसिएशन से रीना वर्मा ने कॉमन प्रोटोकॉल के तहत योग किया। इस मौके पर छात्राओं ने कठिन योग अभ्यास करके सभी को चकित कर दिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, डीडीपीओ हरि प्रकाश बंसल, जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. अजीत यादव व डाॅ. सतीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन





पार्क कम व्यायामशालाओं का शिलान्यास किया



पूर्व मंत्री व नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव ने आईटीआई में आयोजित जिलास्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के बाद जिले के 6 गांवों के चार एकड़ में बनने वाले पार्क कम व्यायामशालाओं का शिलान्यास किया। नारनौल खंड के गांव ताजीपुर, सतनाली खंड के गांव नांवा, नांगल चौधरी खंड के गांव सैदअलीपुर व दताल, निजामपुर खंड के गांव दंचोली व इस्लामपुर गांव में पार्क कम व्यायामशाला बनेंगी। प्रत्येक गांव में चार एकड़ में यह व्यायामशालाएं बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें