फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आतिशबाजी में घायलों को शीघ्र मिलेगा उपचार, नागरिक अस्पताल में विशेष टीम तैयार

Tue, 29 Oct 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:56- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में तैयार किया गया स्पेशल वार्ड--स्रोत संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दीपावली पर्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने किसी भी प्रकार की दुर्घटना में शीघ्रता से उपचार के लिए पूरी तैयारी कर ली है। आतिशबाजी की चपेट में आकर घायल होने वाले लोगों के लिए विशेष वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में चिकित्सकों की टीम की तैनाती भी कर दी गई है। साथ ही जरूरत के हिसाब से दवाइयों का स्टॉक भी पूरा कर लिया गया है। आरएमओ डाॅ. अभिषेक सैनी ने बताया कि आतिशबाजी से होने वाले किसी भी प्रकार के हादसों में शीघ्रता से उपचार की पूरी तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

20 बेड का फेबरिकेशन वार्ड भी रहेगा तैयार
जिम्मेदारों का दावा है कि अगर अस्पताल में अधिक संख्या में लोग आते हैं तो 20 बैड के फेबरिकेशन वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर शीघ्रता से उपचार की तैयारी पूरी कर ली गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि आतिशबाजी के दौरान त्वचा झुलसने पर सबसे पहले ठंडे पानी से घाव को साफ कर लें। यदि जलने के दौरान कपड़ा त्वचा में चिपक गया हो, तो उसे निकालने का प्रयास न करें। किसी भी प्रकार का हादसा होने पर शीघ्रता से उपचार कराएं।
नागरिक अस्पताल में पर्व को लेकर सभी प्रकार की तैयारी पूरी की जा चुकी हैं। किसी भी प्रकार का हादसा होने पर अस्पताल के बर्न वार्ड में उपचार दिया जाएगा। चिकित्सकों की टीम की तैनाती की जा चुकी है। अस्पताल में शीघ्रता से उपचार के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं। छोटे बच्चों को आतिशबाजी से दूर रखें। आतिशबाजी का प्रयोग करते समय छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें व सावधानी बरतकर हादसों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

-डॉ. अनिल कुमार, एसएमओ नागरिक अस्पताल, महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:56- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में तैयार किया गया स्पेशल वार्ड--स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें