फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: इस बार पुलिस पहरे में 6 को होगी नपा हाउस की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। इस बार नगरपालिका की छह फरवरी को 30 एजेंडों को लेकर होने वाली बैठक पुलिस पहरे में होगी। पहली बार नगरपालिका हाउस की बैठक नगरपालिका से बाहर श्रीरामलीला परिषद प्रांगण में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

इस बार नपा की ओर से जन स्वास्थ्य व बिजली निगम के अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। साथ ही नपा को प्रस्ताव देने वाले सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा। पहली बार ऐसा हुआ है जब नपा की ओर से बंद कमरे की बजाए श्रीरामलीला परिषद के बड़े हाॅल को चुना गया है।
-
20 जनवरी को पार्षदों के बीच हुई हाथापाई से लिया सबक, पुलिस पहरे में होगी इस बार बैठक
20 जनवरी को हुई बैठक के दौरान पार्षदों के बीच हाथापाई को ध्यान में रखते हुए इस बार बैठक पुलिस पहरे में होगी। इसके लिए नपा की ओर से शहर थाना प्रभारी को पुलिस कर्मचारी उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

बैठक की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। 15 वार्ड पार्षदों के साथ-साथ दो मनोनीत पार्षदों को भी एजेंडों की कॉपी भेजी गई है। एजेंडों की काॅपी भी अभी तक चार पार्षदों ने ही ली है।
29 जनवरी को होने वाली हाउस की बैठक को भी पार्षदों के दो धड़ों में बंटने के कारण स्थगित कर दिया गया था लेकिन जिम्मेदारों की ओर से प्रधान की तबीयत खराब होने का हवाला दिया गया था।
-
वर्जन
नपा भवन में जगह के अभाव के कारण इस बार बैठक श्रीरामलीला परिषद में होगी। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। -रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें