फोटो- 19श्री अनाथ गोशाला में स्थापित की गई भगवान शंकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते एसडीए
नारनौल। शहर के निजामपुर रोड स्थित श्री अनाथ गोशाला में बुधवार को नारनौल गो सेवा मंडल ने तीसरा गो सेवक सम्मान समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि एसडीएम रितिक यादव ने शिरकत की।
नारनौल गो सेवा मंडल के संस्थापक मुकेश वालिया ने बताया कि संस्था द्वारा हर वर्ष एक जनवरी को कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस दौरान क्षेत्र में गो सेवकों सहित विभिन्न सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है।
इस दौरान गोशाला में सुबह हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आचार्य नवीन शास्त्री ने मंडल के सभी सदस्यों को पूजन करवा कर आहुति डलवाई। इसके बाद सम्मान समारोह में प्रधान सतपाल यादव सहित सभी सदस्यों ने गो सेवकों को प्रोत्साहित करने के लिए स्मृति चिह्न और पटका भेंट किया। इसके साथ ही इस वर्ष गोशाला व उसके आगे स्थित स्वर्ग आश्रम के बीच में एक सुंदर तालाब बनवाकर उसमें शांत स्वरूप भगवान शिव की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस शिव मूर्ति का अनावरण सुरेश चंद सराफ व तालाब का उद्घाटन कलावती देवी धर्मपत्नी स्व. छोटेलाल प्रधान मुंडिया खेड़ा द्वारा किया गया।
गोशाला में आने वाले लोगों के लिए इस तालाब के बीच में बैठी भगवान शिव की प्रतिमा व पानी में तैरखे बत्तख आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम के दौरान गोशाला में अन्नकूट कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।इस मौके पर एसडीएम रितिक यादव ने कहा कि गो सेवा अपने आप में भगवान की सेवा है।