फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अध्यापकों के प्रशिक्षण के लिए तीसरा बैच शुरू

Mon, 02 Sep 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:67-डाइट महेंद्रगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकाें  को संबो​धित करती बीईओ अलका -
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कुशल हरियाणा के तहत महेंद्रगढ़ के राजकीय विद्यालयों के अध्यापकों का नई शिक्षण अधिगम चक्र पर प्रशिक्षण के लिए सोमवार से तीसरे बैच का जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान में शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सुनील दत्त प्राचार्य डायट महेंद्रगढ़ ने बताया कि आज का युग कृत्रिम बुद्धिमत्ता को विकसित करने का है। जिस तरह सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास करते हुए नई तकनीक को अपना रहे हैं। उसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में भी नई तकनीक का प्रयोग करना चाहिए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी अलका ने प्रत्येक अध्यापक को प्रत्येक बच्चे के लिए अलग विधा अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नई शिक्षण अधिगम चक्र का प्रयोग करना चाहिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर रोहित यादव एबीआरसी ने अध्यापकों को प्रोत्साहन किया। खंड शिक्षा अधिकारी अलका ने अध्यापकों को निर्देश दिए कि अब कक्षाओं में जाकर नई शिक्षण अधिगम चक्र का प्रयोग करें। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर प्रीति शर्मा एबीआरसी, मंजू यादव एबीआरसी, प्रवक्ता सुक्रमपाल, प्रवक्ता नरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें