फोटो संख्या:54 आर्य समाज दौंगड़ा अहीर में नवनियुक्त प्रधान रघुवीर सिंह आर्य को माला पहनाकर बधा
कनीना। आर्य समाज दौंगड़ा अहीर के चुनाव सोमवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुए। सर्वसम्मति से रघुवीर सिंह आर्य को अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी निहाल सिंह एवं वेद प्रकाश आर्य की अध्यक्षता में प्रक्रिया संपन्न की गई। इस दौरान वीर सिंह आर्य को उप प्रधान कि जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव अधिकारी वेदप्रकाश आर्य ने बताया कि आर्य समाज दौंगड़ा अहीर कि स्थापना आजादी से पूर्व 1944 में समाज के अंधविश्वास व देश विरोधियों लड़ने के लिए की गई थी।
उन्होंने बताया कि सबसे पहले प्रधान पद के लिए रघुवीर सिंह आर्य के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसका सभी ने सर्वसम्मति से स्वागत किया। उप प्रधान वीरसिंह आर्य, मंत्री आचार्य उजागर सिंह, कोषाध्यक्ष मास्टर बाबूलाल आर्य, उपमंत्री मनोज कुमार आर्य व प्रचार मंत्री वीरेंद्र सिंह को सर्व सम्मति से जिम्मेदारी सौंपी गई है।