फोटो संख्या:83- दीवान कॉलोनी में मकान के बाहर दिखाई देते चोर---स्रोत- सीसीटीवी
महेंद्रगढ़। शहर की दिवान कॉलोनी से एक बंद मकान से साढ़े पांच लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। दिवान कॉलोनी निवासी अमित कुमार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। वहीं मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए हैं।
सीसीटीवी कैमरे की फूटेज में दिख रहे है कि 13 जनवरी की रात 3 बजे दो चोर मकान का मुख्य गेट खोलकर अंदर दाखिल होते दिखाई दे रहे हैं। एक गेट पर पहरा देता है व दूसरा अंदर चोरी की वारदात को अंजाम देता है।
वहीं दोनों ने अपने चेहरों को कपड़े से ढका हुआ है। दोंनो बारी-बारी से अंदर प्रवेश करते हैं और काफी देर बाद बाहर निकलते हैं। वहीं एक दूसरे सीसीटीवी में आरोपी गली से बैग लेकर निकलते दिखाई दे रहे हैं।
अमित ने बताया कि वह नीमराना राजस्थान की एक निजी कंपनी में कार्यरत है। उसकी माता सुरेश देवी घर पर रहती है। रविवार को माता उसके पास दिल्ली आ गई थी। घर पर कोई नहीं था। सोमवार की रात को हमारे घर में लगे कैमरों से पता चला कि दो अज्ञात हमारे घर में घुसकर करीब साढे पांच लाख रुपये चोरी कर ले गए हैं।
पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास मकानों से सीसीटीवी फुटेज खंगालनी आरंभ कर दी हैं। बताया जा रहा है यह परिवार दिल्ली में रहता है तथा कभी कभार ही मकान में रहते हैं।
20 दिनों से पीड़ित की माता जी दिवानी कॉलोनी स्थित अपने मकान में रह रही थी लेकिन पिछले रविवार को ही वह अपने बेटे अमित के पास दिल्ली चली गई थी। शहर में इस बार सर्दी के मौसम में यह पहली चोरी की घटना है।
शहर थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि शहर की दिवान कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने बंद मकान से चोरी होने की शिकायत दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।