नारनौल। नारनौल-रेवाड़ी रोड पर गंदे नाले के पास बीती रात्रि को चोरों ने दो दुकानों में घुसकर नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। इस संबंध में दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। इस बारे में दुकानदारों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात्रि को रेवाड़ी रोड पर सरस्वती गार्डन के नजदीक श्याम टाइल्स नामक दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखी एलईडी चुरा ली। वहीं दुकान में रखी नकदी भी चुरा ले गए। इसके बाद चोरों ने पास में ही बनी एक किरयाने की दुकान के पीछे की दीवार को तोड़कर उसमें से बीड़ी सिगरेट सहित कई पैकेट तथा अन्य सामान चुरा ले गए। जिनकी कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है। वहीं दुकान के गल्ले में रखे करीब 2000 रुपये की नकदी भी चोरी ले गए। सुबह जब दुकानदार दुकान पर आए तो इस मामले की जानकारी लगी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है।