फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आधिकारिक यात्रा पर एसपीओ कर सकेंगे निशुल्क सफर

Wed, 10 Jan 2024 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अब रोडवेज बसों में विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) भी निशुल्क सफर कर सकेंगे। हालांकि यह निशुल्क सफर केवल आधिकारिक यात्रा के लिए दी जाएगी। इसके लिए नारनौल डिपो महाप्रबंधक ने पत्र जारी कर सभी परिचालकों व चैकिंग स्टाफ को आदेश जारी किया है। उसमें कहा गया है कि मुख्यालय की हिदायत के अनुसार हरियाणा रोडवेज की बसों में एसपीओ को मुफ्त यात्रा क अनुमति दी गई। जैसा अन्य विभाग के पुलिस अधिकारियाें को दी गई है। इसमें कहा गया कि यात्रा की सुविधा केवल आधिकारिक यात्रा के लिए दी जाएगी। बता दे कि इससे पहले एसपीओ को ड्यूटी के दौरान यात्रा करने पर टिकट लेनी पड़ती थी। लेकिन अब एसपीओ के कार्ड बनने से यात्रा निशुल्क कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें