फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने किया चोरी का असफल प्रयास

Sat, 21 Jan 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय मुख्य बाजार स्थित एक मोबाइल की दुकान पर शुक्रवार रात को चोरों ने चोरी का असफल प्रयास किया। सुबह दुकानदार जब दुकान खोलने आया तो उसे घटना का पता चला। बाद में इसकी सूचना दुकानदार ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर  पहुंच मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार में सर्राफा बाजार के पास स्थित हैप्पी कम्युनिकेशन में शुक्रवार रात को चोरों ने दुकान के ताले तोड़ दिए तथा वहां कंपनी की लगी ग्रील को भी तोड़ दिया। दुकान मालिक हिमांशु संघी सुबह जब दुकान खोलने लगा तो उसे ताले टूटे मिले। इस पर वह पुलिस को इसकी सूचना दी। दुकान खोलने के बाद उसने पाया कि दुकान में रखा सारा माल सुरक्षित है। इस बारे में पीड़ित ने स्थानीय ओल्ड चौकी पुलिस में भी लिखित में अपनी रिपोर्ट दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी, वहीं मोबाइल विक्रेता संघ ने घटना पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें