फोटो संख्या:-54 गांव स्याणा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं को संदेश देते हुए लोग---ग्रामीण
महेंद्रगढ़। गांव स्याणा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत लिंग अनुपात में सुधार को लेकर बैठक आयोजित की गई।
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभा यादव ने लिंग अनुपात के महत्व और कन्या भ्रूण हत्या के दुष्प्रभावों के बारे में शनिवार को विस्तार से जानकारी दी। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर स्वास्थ्य निरीक्षक राजेंद्र कुमार व गांव की सरपंच वीरपाल भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
डॉ. प्रभा यादव ने कन्या भ्रूण हत्या न करने की अपील की। उन्होंने आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए गए कि वे गांव में हर गर्भवती महिला का रिकॉर्ड अपडेट करें। पहली तिमाही में उनका पंजीकरण कराएं। हेल्थ इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को लिंग अनुपात में सुधार के लिए जागरूक किया गया।
कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से निश्चित रूप से लिंग अनुपात में सुधार होगा और समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग से जग्गो देवी, मुन्नी देवी, आशा कुमारी, भूपेंद्र, प्रियंका, नवनीत, इंद्रजीत सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहे।