फोटो संख्या:77- गांव उष्मापुर में बैठक को संबोधित करते समाजसेवी बलवान फौजी--स्रोत- ग्रामीण
महेंद्रगढ़। गांव उष्मापुर में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने खनन को बंद कराने व क्षतिग्रस्त मकानों का मुआवजा दिलाने की मांग उठाई गई। समाजसेवी बलवान फौजी ने बताया कि जल्द ही प्रशासन, ग्रामीणों के साथ बैठक कर इस मुद्दे को सुलझाया जाएगा।
ग्रामीणों का हर संभव प्रयास किया जाएगा। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि खनन के कारण मकानों में दरारें आ रही है। जिसके कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। समाजसेवी बलवान फौजी ने बताया कि गांव अरावली पर्वत श्रृंखला के अंतर्गत आता है जहां नियमों के अनुसार खनन गतिविधियों पर रोक होनी चाहिए। इसके बावजूद गांव के पहाड़ों में लगातार माइनिंग और ब्लास्टिंग की जा रही है।
ब्लास्टिंग के तेज धमाकों से पूरा गांव कांप उठता है और कई मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गरीब परिवारों के लिए इन क्षतिग्रस्त घरों की मरम्मत कराना संभव नहीं है जिससे उनमें भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जिन घरों में नुकसान हो रहा है, उनकी लिस्ट बनाओ और यह स्क्रीन प्लांट की वजह से खेतों में जा रही लाल रेत से फसल खराब होने संबंधित व री वाहन गुजरने की वजह से जितनी भी परेशानी है।
इन सभी बातों को लेकर 11 जनवरी को सभी विभागों के अधिकारियों को यहां बुलाकर आप लोगों के सामने ही इन परेशानियों का समाधान करवा दिया जाएगा। इस मौके पर अशोक, अमित, नीरज, अनिल, सोनू, जयकिशन, सोमबीर, जोगेंद्र, कर्ण सिंह, सतीश, जगदेव फौजी सहित ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद