फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जाम से मिलेगी राहत, तीन स्थानों पर बनेगी पार्किंग

Sat, 16 Nov 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:53- शंकर मार्केट से सब्जी मंडी मार्ग पर लगा जाम--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में पार्किंग न होने से आमजन और दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। शहर के बाजार में करीब चार हजार वाहन सड़कों पर खड़े किए जाते हैं। इसके कारण आए दिन जाम लगा रहता है। नगर पालिका अब पार्किंग बनाने की तैयारियां शुरू कर दी है। एक सप्ताह में शहर में पार्किंग बनाई जाएगी।
विज्ञापन


नगर पालिका की ओर से पांच वर्षों से पांच जगहों पर अस्थायी पार्किंग बनाने के लिए योजना बनाई गई जो कागजों तक सिमटी रही। अब नगर पालिका इस योजना को धरातल पर उतारने की तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग भी लिया जाएगा। जिससे सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों का चालान करवाया जा सके।

अधिकारियों की ओर से नगर पालिका कार्यालय के सामने खाली जगह पर, पुराने किले के पीछे और बालाजी चौक पर पार्किंग बनाने के लिए जगह चिह्नित की गई है। इन जगहों की तारबंधी व सफाई करवाकर पार्किंग बनाई जाएगी।
विज्ञापन

इंसेट

पार्किंग बनने से बनेगा आय का साधन
पार्किंग बनने से नगर पालिका की आय की साधन बनेगा। नगर में प्रतिदिन दो हजार दुपहिया वाहन और दो हजार के करीब चार पहिया वाहन पार्किंग के अभाव में इधर-उधर खड़े कर दिए जाते हैं। पार्किंग बनने से न केवल आय बढ़ेगी, बल्कि शहर में जाम जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।


वर्जन
शहर में पार्किंग बनाने की योजना है। इसके लिए स्थानों को चिह्नित कर लिया गया। एक सप्ताह में योजना को धरातल पर उतारा जाएगा। दुकानदार भी योजना में नगर पालिका का सहयोग करें।-प्रशांत, सचिव, नगरपालिका महेंदगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें