फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: देर शाम हुई थी कहासुनी, रात में पत्नी और बेटी की गला दबाकर हत्या

Wed, 03 Jun 2026 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 24अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद लोग।संवाद
विज्ञापन
नांगल चौधरी (नारनाैल)। नांगल चौधरी के वार्ड नंबर 7 ढाणी ठाकरान में पति-पत्नी में कहासुनी के बाद अशोक सिंह ने सोमवार देर रात अपनी पत्नी राजबाला व बेटी मीनाक्षी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के समय दोनों अपने कमरे में सो रही थीं। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के भाई रेवाड़ी के बेरली खुर्द निवासी अमर सिंह ने अपने जीजा अशोक सिंह के खिलाफ हत्या करने की शिकायत दी है।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने बताया कि अशोक (50) के परिवार में पत्नी राजबाला, दो बेटे और 14 वर्षीय बेटी मीनाक्षी थी। वह बेटों के साथ मिलकर खेती करता था। सोमवार को दोपहर में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसे परिवार और पड़ोसियों ने शांत करा दिया था लेकिन अशोक अपने मन में इसका खुन्नस पाले हुए था। देर रात राजबाला और मीनाक्षी अपने कमरे में सो रही थीं, अशोक ने उनके कमरे में घुसकर गला दबाकर राजबाला और मीनाक्षी की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस रात करीब दो बजे मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। सुबह घटना का पता चलते ही परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।



आरोपी का भाई बोला- पति-पत्नी के बीच बड़े विवाद की जानकारी नहीं
अशोक के भाई प्रदीप ने बताया कि अशोक का उसकी पत्नी से कोई बड़ा विवाद था, इसकी उसे जानकारी नहीं है। परिवार सामान्य रूप से चल रहा था। वैसे, अशोक पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान दिखता था। परिवार के सदस्यों ने कई बार उससे तनाव का कारण जानने का प्रयास किया, लेकिन वह कोई स्पष्ट वजह नहीं बता पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन

शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
- एसआई हरीश, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें