फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तीज से पहले खूब हुई घेवर और फैनी की खरीदारी

Sat, 26 Jul 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-05नारनौल के हलवाई बाजार में घेवर व फैनी खरीदते लोग। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर के हलवाई बाजार सहित अन्य स्थानों पर स्थित मिठाई की दुकानों में शुक्रवार को घेवर और फैनी की जमकर खरीदारी की गई।
विज्ञापन


तीज के एक दिन पहले मनाए जाने वाले सिंधारा पर्व पर सभी घरों में घेवर व फैनी खाई जाती है। इस बार सिंधारा पर्व शनिवार को मनाया जाएगा और रविवार को तीज है। इस पर्व को लेकर यहां बहन-बेटियों के भी सिंधारा दिया जाता है। इसमें भी घेवर व फैनी ही दिया जाता हैं। इसी कारण शहर में अनेक स्थानों जहां घेवर व फैनी की दुकानें लगी रही वहीं मानक चौक हलवाई बाजार में इसे तैयार करने व खरीदने वालों की भीड़ रही। शहर में हलवाई बाजार के अंदर ही करीब 30 दुकानों पर इसे बनाने का कार्य चलता रहा। इसके अलावा करीब 40 स्थान शहर में और भी ऐसे है
विज्ञापन


हलवाई गोलू, प्रीतम व गोपाल आदि ने बताया कि सिंधारे से एक दिन पहले आज शहर की सभी दुकानों पर पांच लाख रुपये के करीब घेवर व फैनी की बिक्री हुई। इसके अलावा हलवाई बाजार में एक सप्ताह पहले ही घेवर बनाना शुरू हो गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें