फोटो संख्या:69- सीईटी की सुबह की शिफ्ट समाप्त होने के बाद मसानी चौक से गोशाला रोड पर लगा जाम-
महेंद्रगढ़। सामान्य पात्रता परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को भी जाम की स्थिति बनी रही। जाम से निपटने के लिए पुलिस कर्मचारी लगे रहे। पुलिस की ओर से स्टेट हाईवे 148बी को वन वे में जारी रखा, लेकिन जाम की स्थिति बनी रही।
शहर में सीईटी सुबह व शाम की पाली समाप्त होने के बाद शहर में जाम लग गया। शहर के राव तुलाराम चौक, महाराणा प्रताप चौक, कैंची मोड, रिवासा फ्लाईओवर, मसानी चौक, गोशाला रोड पर जाम लग गया। शहर में पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण अपना निजी वाहन लेकर आए परिक्षार्थी केंद्रों के नजदीक रोड पर वाहन खड़ा कर दिया गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद भीड़ लगनी शुरू हो गई।
भीड़ से जाम लग गया। जाम लगने के कारण वाहन रेंगते रहे। स्टेट हाईवे 142बी पर दो सरकारी महाविद्यालय, तीन निजी स्कूल तथा हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय पड़ता है। सीईटी की दोनों पाली समाप्त होने के बाद जाम लग गया। जाम लगने के कारण परीक्षार्थियों को बस स्टैंड या बदरवाल शेल्टर बस स्टैंड पर पहुंचने के लिए पैदल जाना पड़ा या किसी निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। इससे परीक्षार्थी को परेशानी का सामना करना पड़ा।
फोटो संख्या:69- सीईटी की सुबह की शिफ्ट समाप्त होने के बाद मसानी चौक से गोशाला रोड पर लगा जाम-