फोटो नंबर- 14सीमित बसों के संचालन के कारण दिल्ली रूट पर संचालित बस में सवार होने के लिए लगी
नारनौल। नारनौल डिपो में 150 बसें यात्रियों के आवागमन के लिए चलाई जा रही हैं। इसमें से 100 बसें सीईटी के लिए संचालित की गई। वहीं 10 एसी बसों का संचालन नियमानुसार चंडीगढ़ और दिल्ली रूट पर किया गया।
40 बसों में से 10 बसों को डिपो प्रबंधन द्वारा रिजर्व रखा गया। केवल 30 बसों का संचालन छोटे व लंबे रूट पर किया गया। दिल्ली, जयपुर,झुंझनू सहित अनेक लंबे रूट पर और बहरोड, सिंघाना सहित अनेक छोटे रूट पर बसों के संचालन में कटौती की गई। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में दैनिक रूप से चलाई जाने वाली लोकल बसों का संचालन भी बंद रहा। जिस कारण आमजन को हरियाली तीज पर्व पर आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने निजी बस और ऑटो द्वारा सफर करके अपने गंतव्य तक पहुंचे।