फोटो नंबर-13राजकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को संबोधित करती सदस्य
नांगल चौधरी। राजकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नियामतपुर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य सुमन राणा और गणेश कुमार ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य सुमन राणा ने कहा कि स्कूल में हर महीने पेरेंट्स मीटिंग का आयोजन किया जाना चाहिए तथा बच्चों को हर तरीके से मोटिवेट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें कम उम्र में विवाह नहीं करना चाहिए। कम आयु में विवाह किया जाता है तो यह संज्ञेय और गैर जमानती अपराध है।
हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य गणेश कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बाल यौन शोषण के विरुद्ध जन जागरूकता बढ़ाना और बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में सार्थक पहल करना है। इस मौके पर उन्होंने विद्यालय लाइब्रेरी, रसोई घर के अलावा साफ सफाई की सुविधाओं का निरीक्षण किया ।
इस अवसर पर नांगल चौधरी बीईओ सुनीता यादव, प्रधानाचार्य विजय सिंह यादव, जिला बाल संरक्षण अधिकारी संदीप कुमार, समग्र शिक्षा से सहायक परियोजना समन्वयक डॉ. विक्रम सिंह व धर्मेंद्र यादव, जिला बाल कल्याण समिति सदस्य कुमुदिनी श्रीवास्तव, राजेश गोयल, चेतनदेव के अलावा विद्यालय स्टाफ मौजूद था।