फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिले के 14 कॉलेजों में नहीं स्थायी प्राचार्य शैक्षणिक कार्य हो रहे प्रभावित

Tue, 04 Feb 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-04राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नारनौल। उच्च शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए सरकार की ओर से विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं छात्रों को शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़े, इसके लिए नजदीक महाविद्यालय भी स्थापित किए जा रहे हैं। शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए जिला महेंद्रगढ़ में भी 15 महाविद्यालय विभिन्न स्थानों पर खोले गए हैं।
विज्ञापन

जिले के सभी 15 महाविद्यालयों में कुछ को छाेड़कर बाकी सभी में छात्रों की संख्या लगभग एक हजार के आसपास हैं, परंतु इसके बाद भी नारनौल के राजकीय महाविद्यालय को छोड़कर अन्य 14 महाविद्यालयों में लंबे समय स्थायी प्राचार्य नहीं हैं। कॉलेजों में स्थायी प्राचार्य नहीं होने के कारण अस्थायी प्राचार्य को ही छात्रों को पढ़ाने के साथ-साथ अन्य कार्य भी देखने पड़ते हैं। जिसके कारण शैक्षणिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा कॉलेजों में विकास के नए कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं और न ही कोई योजना जल्दी से सिरे चढ़ पाती है। अस्थायी प्राचार्य को कभी बजट के संबंध में तो कभी विभाग संबंधित अन्य कार्य के लिए चक्कर लगाने पड़ते हैं। जिले के राजकीय कॉलेजों में नियमित प्राचार्य के पद लंबे समय से रिक्त पड़े हुए हैं। हालांकि प्रदेश सरकार द्वारा करीब डेढ़ साल पहले कुछ समय अंतराल में दो पदोन्नति सूचियां जारी की गई थी। उनमें जिले से 5 प्राध्यापक पदोन्नत होकर प्राचार्य बने थे परंतु अब उनमें से चार प्राचार्य सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

जिले के इन 14 कॉलेजों में कार्यभार संभाल रहे हैं अस्थायी प्राचार्य
राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल में डॉ. आरपी सिंह, राजकीय महाविद्यालय अटेली में डॉ. राजेश सैनी, राजकीय महिला महाविद्यालय अटेली में डॉ. प्रवीण कुमार, राजकीय महाविद्यालय छिलरो में डॉ. कुलदीप सिंह, राजकीय महाविद्यालय कनीना में डॉ. विनोद यादव, राजकीय महिला महाविद्यालय उन्हाणी में डॉ. विक्रम सिंह, राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर में डॉ. सुमन यादव, राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में डॉ. विजय यादव, राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में डॉ. महेंद्र सिंह, राजकीय महाविद्यालय नांगल चौधरी में डॉ. अनिल यादव, राजकीय महिला महाविद्यालय नांगल चौधरी में डॉ. अनीता तंवर, राजकीय महाविद्यालय सिहमा में डॉ. सुनील कुमार, राजकीय महाविद्यालय सतनाली में डॉ. सुधीर लांबा व राजकीय शिक्षण महाविद्यालय नारनौल में डॉ. पूर्णप्रभा अस्थायी प्राचार्य का कार्यभार देख रही है।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज के साथ-साथ राजकीय शिक्षण महाविद्यालय का भी अतिरिक्त कार्यभार मेरे पास है। हालांकि जिले के अन्य कॉलेज भी मेरे अंतर्गत आते हैं। फिलहाल उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा संबंधित सीनियर प्राध्यापकों को अतिरिक्त प्राचार्य का कार्यभार सौंपा गया है और वे सभी कार्य को ठीक तरह से देख रहे हैं।
विज्ञापन

डाॅ. पूर्णप्रभा, जिला हायर एजुकेशन अधिकारी, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें