फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जनवरी के पहले सप्ताह में हो सकती है हल्की बारिश

Wed, 01 Jan 2025 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 22क्षेत्र में सुबह के समय छाया घना कोहरा। संवाद - फोटो : मृतक साजन का फाइल फोटो
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में इन दिनों लोगों को जबरदस्त ठंड से दो चार होना पड़ रहा है। वहीं क्षेत्र में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

आगामी दिनों में क्षेत्र में जबरदस्त शीतलहर चलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जनवरी में जबरदस्त ठंड पड़ने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। आगामी दिनों में क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रहेंगे, इससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि 5 से 6 जनवरी के दौरान हल्की बारिश व बूंदाबांदी की संभावना भी बन रही है। बुधवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें