फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में नहीं है अल्ट्रासाउंड मशीन, निजी जांच केंद्रों हैं निर्भर

Tue, 06 May 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-60 नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ भवन---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिले की आधी आबादी को चिकित्सा सेवा देने वाले नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। अस्पताल में हर माह आने वाले करीब 800 लोगों को अल्ट्रासाउंड के लिए निजी केंद्र भेजना पड़ता है। महिलाओं को निजी केंद्रों की लाइन में खड़े होना पड़ता है।
विज्ञापन

वर्ष 1993 से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से दर्जा बढ़ाकर वर्ष उप नागरिक अस्पताल और 2019 में उप नागरिक अस्पताल से दर्जा बढ़ाकर नागरिक अस्पताल किया गया। दर्जा तो लगातार बढ़ता गया, लेकिन नागरिक अस्पताल का दर्जा मिलने के सात साल बाद भी अल्ट्रासाउंड मशीन तक नहीं लग पाई। क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग वर्षों से नागरिक अस्पताल में सुविधाओं का दायरा बढ़ाने की मांग उठाते आ रहे हैं, लेकिन स्थानीय नेता भी नागरिक अस्पताल में सुविधाओं का दायरा बढ़ाने के लिए कभी विधान सभा में मांग तक नहीं उठा पाए हैं।
अस्पताल में सुविधाओं के अभाव में निजी अस्पतालों का कारोबार खूब फलफूल रहा है। अस्पताल में प्रतिमाह औसतन 800 से अधिक पथरी, पेट दर्द, रसोली, गर्भवती महिलाओं को निजी केंद्रों से अल्ट्रासाउंड की जांच करवानी पड़ रही है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र की करीब छह लाख की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का जिम्मा उठाने वाले नागरिक अस्पताल के पास अल्ट्रासाउंड मशीन तक उपलब्ध नहीं है। कमोवेश यही हाल कनीना के उप नागरिक का भी नहीं है। जिले में केवल नारनौल नागरिक अस्पताल में ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा है।
विज्ञापन


शहर के लोग लंबे समय से नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन की मांग कर रहे हैं। अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होने के कारण लोगों को मजबूरन निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार भी अस्पताल में यह सुविधा शुरू नहीं करा पाए हैं। - दिनेश वैद्य, ब्राह्मण सभा प्रधान
-
नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होने क कारण पथरी, पेट दर्द के मरीजों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। जब बाहर निजी जांच केंद्रों पर अल्ट्रसाउंड करवाते तो उनको 800 से 1000 रुपये देने पड़ रहे हैं, लेकिन सरकार व जिम्मेदार लोग की इस मांग पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। - राजेंद्र बजाज, पूर्व प्रधान, सैनी सभा

जिले की आधी आबादी को स्वास्थ्य सेवा देने वाले नागरिक अस्पताल के पास अल्ट्रासाउंड मशीन तक उपलब्ध नहीं है। स्थानीय नेताओं ने विधान सभा तक कभी यह मांग भी नहीं उठाई है। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की जरूरत है। - नरेंद्र मैहता, पूर्व प्रधान अग्रवाल सभा

नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होने के कारण लोगो को परेशानियों सामना करना पड़ रहा है। लोग जब अस्पताल में आते हैं तो चिकित्सक मरीज के हाथ में पर्ची थमा देते हैं। निजी जांच केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड करवाने को मजबूर हो रहे हैं।- महाबीर प्रसाद शर्मा, समाजसेवी

नागरिक अस्पताल का नया भवन बनाया जा रहा है। यह भवन अत्याधुनिक तकनीक को ध्यान में रखते हुए बनाया जा रहा है। समय-समय पर इसका निरीक्षण भी किया जा रहा है। नए भवन में अल्ट्रासाउंड समेज अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। - डॉ. जय प्रकाश, एसएमओ नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें