फोटो संख्या:82-गांव धनोंदा की दक्ष प्रजापति धर्मशाला में श्रीमद्शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर
कनीना। उपमंडल के गांव धनौंदा की दक्ष प्रजापति धर्मशाला में श्रीमद् शिव महापुराण कथा का शुभारंभ किया गया। श्रद्धालुओं की ओर से श्री बाबा दयाल मंदिर से कलश यात्रा शुरू की गई और गांव के चौराहे से होते हुए दक्ष प्रजापति धर्मशाला पहुंची। आचार्य पूर्ण देव महाराज ने बताया कि शिव महापुराण में भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों, अवतारों, रहस्य, महिमा और उपासना के बारे में बताया गया। सात दिवसीय श्रीमद् शिव महापुराण कथा 12 मई तक चलेगी, जिसका समय दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक रहेगा। इस दौरान राजबाला, नीरज, मंजीत, दीपा, प्रियंका, भारती, नेहा, रजनी, अंजना शर्मा, बलवंती देवी मौजूद रही। संवाद