फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बैंच की नहीं व्यवस्था, दरी पर बैठकर छात्राएं संवार रहीं भविष्य

विज्ञापन
फोटो 3पीएम श्री कन्या स्कूल में दरी पर बैठकर पढ़ाई करती छात्रा। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर की पीएमश्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को बैंच के अभाव में दरी पर बैठना पड़ रहा है। ऐसे में छात्राएं दरी पर पढ़ाई कर अपना भविष्य संवार रही हैं। अब नवंबर से ठंड दस्तक देनी शुरू कर देती है। ऐसे में आने वाले दिनों में छात्राओं को ठंड में भी दरी पर बैठना पड़ेगा।
विज्ञापन

हालांकि, स्कूल में छात्राओं को अन्य कई सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, ताकि छात्राएं बिना किसी परेशानी के शिक्षा प्राप्त कर सकें। विद्यालय का परीक्षा परिणाम भी हाल के वर्षों में बेहतर रहा है। कुछ कक्षाओं में बैंच नहीं होने के कारण छात्राएं दरी पर बैठकर पढ़ाई कर रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार कक्षा 6, 7 और 8 में लंबे समय से बैंच उपलब्ध नहीं है। स्कूल प्रशासन ने बैंच की उपलब्धता के लिए जिला शिक्षा कार्यालय को अवगत करवाया हुआ है, लेकिन अभी तक बैंच उपलब्ध नहीं हो पाई हैं।



आजादी से पहले बना था कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय


कन्या विद्यालय आजादी से पहले का बना हुआ है। उस समय 4 कमरों का स्कूल था। हालांकि, अब समय के साथ बदलाव हुआ और अनेक प्रकार की सुविधाओं में बढ़ोतरी हुई।

लंबे समय से विद्यालय प्रांगण में लगी लाइट टूटी हुई

विद्यालय परिसर में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस कारण विद्यालय परिसर में चौकोर लाइट लगाई गई थी, ताकि रात के समय विद्यालय में पर्याप्त रोशनी उपलब्ध रहें। लेकिन चौकोर लाइट खंभे से फिसल कर नीचे आ गई है। अब लंबे समय से इसी हालात में हैं। इस कारण लाइट चालू रहने के बाद भी रोशनी हर जगह नहीं पहुंच पाती हैं। विद्यालय प्रशासन द्वारा लाइट को ठीक करने के लिए नगर परिषद अधिकारियों और चेयरपर्सन को कई बार अवगत करवाया गया। मगर अभी तक लाइट को ठीक नहीं किया गया है।
विज्ञापन




वर्जन:


विद्यालय में छात्राओं को अनेक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, ताकि छात्राएं बिना परेशानी के सुगमता से शिक्षा प्राप्त कर सकें। सभी कक्षाओं में डिजिटल बोर्ड लगाए गए हैं। कक्षा 6 से 8 तक मिड-डे मिल के तहत छात्राओं को पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है। जिन कक्षाओं में बैंच की व्यवस्था नहीं है, उनमें आगामी कुछ दिनों में ही बैंच उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन


-संतोष कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें