फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली से नहीं है लंबे रूट की बस सेवा, यात्री परेशान

Sun, 24 Nov 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:62- सतनाली बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बस--संवाद
विज्ञापन
सतनाली। सतनाली बस स्टैंड से लंबे रूटों की बसें न चलाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सतनाली बस स्टैंड से चंडीगढ़, दिल्ली, जयपुर, खाटू श्याम, रोहतक तक की कोई बस सेवा नहीं है। क्षेत्र से करीब दो हजार से अधिक यात्री आवागमन करते है।
विज्ञापन

इन रूटों की बसें न होने से यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। सतनाली से सुबह 6 बजे गुरुग्राम के लिए बस है। इसके बाद कोई बस सेवा नहीं है। सुबह 7 बजे जयपुर के लिए बस है। इसके बाद दोपहर दो बजे राजस्थान डिपो की बस सेवा है। सुबह सात से दो बजे के मध्य कोई बस सेवा नहीं है। इसके अलावा चड़ीगढ़ व रोहतक के लिए कोई बस सेवा नहीं है। यात्रियों को चड़ीगढ़ या दिल्ली जाने के लिए या तो निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है या महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी के लिए बस पकड़नी पड़ती है।
सतनाली क्षेत्र के लोगों ने कई बार बसों को चलाने के लिए मांग पत्र भी साैंप चुके हैं, लेकिन अभी तक लंबे रूटों पर कोई बस शुरू नहीं की गई है। सतनाली के डॉ. दीवान सिंह शेखावत, सवाई सिंह राठौड, आजाद सिंह पूनिया, डॉ. अभिषेक शर्मा, रोहित, पवन, दीपक आदि ने बताया कि यात्रियों को चंडीगढ़ जाने के लिए महेंद्रगढ़, दादरी व लुहारू जाना पड़ता है। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा धार्मिक स्थल खाटू श्याम के लिए भी कोई बस सेवा नहीं है।
विज्ञापन

दो वर्ष पहले सतनाली कस्बावासियों के मांग के अनुसार रोडवेज विभाग ने बस सेवा शुरू की थी, लेकिन पांच माह बाद ही उसे बंद कर दिया गया। उसके बाद से धार्मिक स्थल के लिए कोई बस सेवा नहीं है। सतनाली क्षेत्र से हजारों श्रद्धालु खाटू श्याम के दर्शन करके लिए जाते हैं। सतनाली क्षेत्र के लोग सतनाली से चंडीगढ़ व सतनाली से वाया बुहाना, सिंघाणा होते हुए खाटू श्याम के लिए बस चलाने की मांग कई बार मांग उठा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई बस सेवा शुरू नहीं हुई है। ये दाेनों बस सेवा शुरू होने से सतनाली क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा मिलेगा।

-
वर्जन...
दिल्ली, चंडीगढ़, खाटू श्याम के लिए बस सेवा शुरू करने के लिए क्षेत्र के लोगों की तरफ से कोई पत्र नहीं मिला है। अगर लोगों की तरफ से पत्र मिलता है तो महाप्रबंधक के आदेशानुसार बस सेवा शुरू की जाएगी।- विकास कुमार, अड्डा इंचार्ज, सतनाली बस स्टैंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें