फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली में दमकल केंद्र नहीं, आगजनी पर देर से पहुंचती है गाड़ियां

विज्ञापन
फोटो संख्या:-71 महेंद्रगढ़ से सतनाली पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी---संवाद
विज्ञापन
रमेश कुमार
विज्ञापन

सतनाली। क्षेत्र में दमकल केंद्र नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। हर साल फसल कटाई के सीजन के दौरान आगजनी की घटनाओं में दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही शत प्रतिशत नुकसान हो रहा है। आगजनी की घटनाओं के दौरान सतनाली में महेंद्रगढ़ व चरखी दादरी से दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ती है। चरखी दादरी 50 किलोमीटर व महेंद्रगढ़ 25 किलोमीटर की दूरी पर होने के कारण दमकल गाडियों को सतनाली तक पहुंचने में समय लगता है।

गाड़ी पहुंचने से पहले ही पीड़ित की फसल आगजनी की भेंट चढ़ जाता है। लंबे समय से सतनाली में दमकल केंद्र स्थापित किए जाने की मांग करते आ रहे हैं। गत वर्ष भी क्षेत्र में 15 से अधिक आगजनी की घटना हुई थी। घटना के समय दमकल की गाड़ी समय पर पहुंचे तो काफी हद तक नुकसान से बचा जा सकता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से सतनाली में दमकल केंद्र स्थापित करने तथा जब तक स्थाई केंद्र स्थापित नहीं हो जाता तब तक फसली सीजन के दौरान दो दमकल गाड़ियों की तैनाती सतनाली पंचायत घर व अनाज मंडी में 24 घंटे तैनात करने की मांग की है। सतनाली क्षेत्र के अंतर्गत करीब 25 गांव व 10 ढाणियां पड़ती है। महेंद्रगढ़ से सतनाली का अंतिम गांव 28 किलोमीटर पड़ता है। दमकल केंद्र स्थापित होने से न केवल क्षेत्र बल्कि सीमावर्ती राजस्थान सहित भिवानी व दादरी जिले के लोगों को आगजनी की घटना के दौरान फायदा मिलेगा।
विज्ञापन



दमकल केंद्र का बनाने का स्थाई समाधान जल्द से जल्द करना चाहिए। सतनाली क्षेत्र की तरफ जिम्मेदारों को ध्यान देना चाहिए। क्षेत्र में आगजनी की घटना हर साल हो रही है और सतनाली क्षेत्र के लोगों को बहुत ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है।

- बाली शर्मा नांवां
-
दमकल केंद्र न होने से आगजनी की घटना के समय बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्योंकि दमकल केंद्र की गाड़ी महेंद्रगढ़ व दादरी से आती है। दमकल केंद्र की गाड़ी पहुंचने में एक से डेढ़ घंटे का समय लग जाता है। तब तक बहुत नुकसान हो जाता है।

- कैलाश राजपूत, बीर सिंह वास नांवा
-

सतनाली क्षेत्र के लोग इस समस्या के समाधान के लिए जल्द से जल्द उच्च अधिकारियों से मिला जायेगा। और मांग की जायेगी की जल्द से जल्द सतनाली क्षेत्र में दमकल केंद्र बनवाया जाए।

- फकीर चंद नांवां
-

सतनाली क्षेत्र में आगजनी की घटना बढ़ रही है उसके हिसाब से सतनाली क्षेत्र में दमकल केंद्र जल्द-जल्द बनाया जाए। ताकि क्षेत्र के लोगों को भविष्य में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे़।

- नरेंद्र शेखावत सतनाली


- वर्जन:
सतनाली में दमकल केंद्र स्थापित करने को लेकर ग्राम पंचायत की ओर से अनेक बार सरकार व प्रशासन से मांग की जा चुकी है। सतनाली में दमकल केंद्र के लिए ग्राम पंचायत जगह देने के लिए तैयार है। दमकल केंद्र बनने से क्षेत्र में आगजनी की घटना पर काबू पा सकते है। ग्राम पंचायत की ओर से प्रस्ताव पास करके उपायुक्त को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


- मनीषा गोठवाल, सरपंच, सतनाली

फोटो संख्या:-71 महेंद्रगढ़ से सतनाली पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी---संवाद

फोटो संख्या:-71 महेंद्रगढ़ से सतनाली पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी---संवाद

फोटो संख्या:-71 महेंद्रगढ़ से सतनाली पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी---संवाद

फोटो संख्या:-71 महेंद्रगढ़ से सतनाली पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी---संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें