फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: फर्नीचर के गोदाम में रात को लगी आग, आठ से दस लाख का नुकसान

विज्ञापन
फोटो नंबर- 23आग में जलकर राख हुआ दुकान में रखा सामान। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल की काठ मंडी में रात के तीन बजे अचानक आग लग गई। इस आगजनी की घटना में करीब 8 से 10 लाख रुपये का फर्नीचर का सामान चलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने में करीब एक घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन


शोभापुर निवासी व फिलहाल रेलवे रोड पर रहने वाले कृष्ण शर्मा ने काठ मंडी में फर्नीचर की दुकान व फैक्ट्री की हुई है। इस फैक्ट्री में वह सोफासेट, बैड व अन्य फर्नीचर बनाने का काम करता है। मंगलवार सुबह करीब तीन बजे उसकी फैक्ट्री में आग लग गई। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने मालिक को दी। साथ ही दमकल विभाग को आगजनी की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर दमकल की दो गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची, हालांकि जब तक आग पर काबू पाया गया फैक्ट्री मालिक का करीब आठ-दस लाख का नुकसान हो चुका था। हालांकि फैक्ट्री में आग किस कारण से लगी, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें