फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तहसील परिसर में पानी की बनी किल्लत, लोग परेशान

विज्ञापन
फोटो 14तहसील परिसर में लगा वाटर कूलर।संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। स्थानीय तहसील परिसर में इस समय पेयजल समस्या बनी हुई है। इस कारण नागरिकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तहसील परिसर में बीडीपीओ कार्यालय, टाइपिस्ट, नोटरी व अन्य दस्तावेजों के लिए नागरिकों का आवागमन बना रहता है।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय के अंतर्गत 49 तो वहीं खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय के अधीन 43 गांव लगते हैं जिसके कारण काफी संख्या में महिलाएं व पुरुषों के साथ-साथ विद्यार्थियों का आना जाना बना रहता है लेकिन पेयजल की समस्या के चलते सभी परेशान रहते हैं।
बता दें कि खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में एक वाटर कूलर भी लगाया गया है। इसके अलावा पानी की टंकी का निर्माण तहसील परिसर में हैं लेकिन पानी के अभाव में सब नकारा साबित हो रहें हैं।
विज्ञापन


वर्जन:
यह समस्या ऊपर रखी पानी की टंकी के टूटने के कारण हो रही है जिसे जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा। ग्रामीणों व कार्यालय में उपस्थित स्टाफ को पेयजल की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। -रेनू लता, खंड एवं पंचायत विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें