फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 15 से 19 के बीच झुलसाने वाली गर्मी पड़ने की आशंका

Sun, 13 Apr 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। आने वाले दिनों में हीट वेव का दूसरा दौर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

15 से 19 अप्रैल के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी पड़ सकती है। बीते दो-तीन दिन तक अंधड़ और बारिश होने से तापमान में गिरावट हुई थी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि एक सशक्त पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से संपूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में तेज गति से हवा अंधड़ चलने और हल्की से मध्यम बारिश हुई थी। इससे बढ़ते हुए तापमान व झुलसाने वाली गर्मी पर अंकुश लगा था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 14-15 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा, जबकि 16-18 अप्रैल के दौरान मौसम आमतौर पर शुष्क, लेकिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 15-19 अप्रैल के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। 18 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से संपूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से मौसम में बदलाव और तापमान में फिर से उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमश: 36.5 व 17.5 डिग्री सेल्सियस और 37 व 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें