फोटो नंबर- 08प्रभात फेरी में भजनों पर झूमती महिलाएं। स्रोत-संस्था
नारनौल। शहर की धार्मिक श्री राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन द्वारा रविवार सुबह मोहल्ला सिलाखाना में प्रभात फेरी निकाली गई। यजमान रतन लाल गोयल रहे। प्रभात फेरी मेहता चौक से गुरुद्वारा होते हुए वापस यजमान के निवास पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं व युवा सभी राधा नाम संकीर्तन करते हुए मोहल्ले की गलियों से निकले तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। संवाद