फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़कों पर जगह-जगह गड्डे होने से आवागमन में होती हैै परेशानी

Mon, 17 Feb 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 20अटेली के वार्ड नंबर 11 में बदहाल सड़क मार्ग। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। नगर पालिका के वार्ड नंबर-11 में सड़क बदहाल है। आवारा पशुओं और बंदरों के उत्पात से लोग खौफजदा रहते हैं। इस कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। सड़कों पर जगह-जगह गड्डे बने हुए है। इससे आवागमन में परेशानी होती हैै। सीवर जाम होने के कारण गंदा पानी हमेशा सड़क पर जमा रहता है। वहीं वार्ड में आवारा पशु और बंदर खाने की तलाश में झुंड बना कर चलते है, जिस कारण हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने बताया कि इस बाबत अनेक बार नगर पालिका अधिकारियों को अवगत करवाया मगर समस्या जस की तस बनी हुई है।
वार्ड 11 में महाविद्यालय, पुराना बस स्टैंड और अनाज मंडी क्षेत्र आता है। वार्ड की आबादी 1480 है। वार्ड में 229 पुरुष व 200 महिला मतदाता सहित कुल 429 मतदाता है। वार्ड पार्षद पद के लिए सामान्य श्रेणी निर्धारित की गई है। वार्ड के लोग नगर पालिका चुनाव को लेकर उत्साहित है।
विज्ञापन


वार्ड -11 में महाविद्यालय, पुराना बस स्टैंड और अनाज मंडी क्षेत्र आता है। वार्ड में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। -सुभाष यादव।

वार्ड में बिछाई गई सीवर लाइन अधिकांश समय जाम रहती है। सड़कों में जगह-जगह गड्डे बने हुए हैं। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।-सुभाष चंद्र।

वार्ड नंबर 11 को पार्षद पद के लिए सामान्य श्रेणी में रखा गया है। वार्ड के लोग 2 मार्च को होने वाले मतदान को लेकर उत्साहित हैं। योग्य प्रत्याशी का मत दिया जाएगा। -तनु शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें