फोटो संख्या:61- कनीना नगर पालिका रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह--संवाद
कनीना। नगर पालिका कनीना चुनाव को लेकर नामांकन का सोमवार आखिरी दिन है। मंगलवार को फार्मों की जांच होगी। बुधवार को प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकते हैं।
सभी को चुनाव चिह्न दे दिया जाएगा। कनीना नगर पालिका चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक प्रधान पद के लिए तीन नामांकन पत्र आए हैं। जिसमें स्नेह लता, रिंपी कुमारी व सुमन हैं। रिटर्निंग अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया की 17 फरवरी को नामांकन करने का अंतिम दिन रहेगा। 18 फरवरी को फार्मों की जांच होगी। दो मार्च को मतदान होगा। कनीना नगर पालिका में 14 वार्ड हैं। इसमें 10413 वोटर हैं। वह अपना प्रधान व पार्षद का चुनाव करेंगे। इसके लिए 14 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।