फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं : रामस्वरूप

Sun, 04 Aug 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सूक्ष्म, छोटे एवं मध्यम उद्योगों के अतिरिक्त कृषि क्षेत्र में आवधिक ऋणों को सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक नए वित्तीय वर्ष के आरंभ से ही गति दे रहा है। गत जून मास के अभियान से प्रोत्साहित हो बैंक ने गत 15 जुलाई से प्रारंभ हो 3 अगस्त तक अपनी सभी शाखाओं में एक विशेष अभियान चलाया। ऋण शिविर का आयोजन महेंद्रगढ़ शाखा परिसर में किया गया।
विज्ञापन

शिविर में बैंक महा प्रबंधक सलारिया रामस्वरूप सिंह 16.31 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे क्षेत्रों में ऋण प्राप्त कर रोजगार सृजन के क्षेत्र में वे अपनी विशेष भागीदारी सुनिश्चित करें। बैंक के पास व्यापारी जीएसटी एक्सप्रेस, ट्रेड ग्रोथ, रूफटॉप सोलर लाइट, एसएचजीबी ट्रांसपोर्ट, व्यापारी क्रेडिट कार्ड और जनरल क्रेडिट कार्ड जैसी सरल योजनाएं भी मौजूद हैं। प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, पीएफ एमई, कृषि संरचनात्मक निधि, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह, संयुक्त देयता समूह, प्रधानमंत्री स्वनिधि सभी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने में सदैव अग्रणी रहा है।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त गृह ऋण, कार ऋण, व्यक्तिगत ऋण पेंशन ऋण, ग्रह ऋण के साथ साथ ओवरड्राफ्ट सीमा और टॉप अप, शिक्षा ऋण सभी में बैंक का महती योगदान है। बैंक की ऋण दरें एकदम प्रतिस्पर्धात्मक हैं एवं आगामी 31 मार्च 2025 तक बैंक ने गृह ऋण पर सभी दस्तावेज एवं प्रोसेसिंग शुल्क पर पूर्ण छूट प्रदान की है। एमएसएमई केंद्र नारनौल के नोडल अधिकारी राहुल यादव ने पीएमईजीपी (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम) और पीएमएफएमई (प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम) योजना पर व्याख्यान दिया। इस अवसर पर अन्य अनेक शाखा प्रबंधकों के अलावा क्षेत्र के सभी मुख्य प्रबंधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें