कनीना। रविवार की रात्रि को गांव धनौंदा में अज्ञात चोरों ने स्टैंड पर विश्वकर्मा नामक एक फर्नीचर की दुकान में सेंध लगाकर 6 बैटरी व दो इनवर्टर तथा 18 हजार रुपये की नकदी चोरी ली। धनौंदा निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को सूचना देकर अवगत कराया कि उसकी विश्वकर्मा नामक फर्नीचर की दुकान धनौंदा बस स्टैंड पर स्थित है जिसमें बैटरी व इनवर्टर रखे थे। सूचना पर कनीना पुलिस के सीआईए स्टाफ अनिल कुमार व उनकी टीम ने गांव धनौंदा पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया और पड़ोस की दुकान पर लगे कैमरे की जांच की।
पीड़ित दुकानदार राजेश ने बताया आए दिन की भांति अपनी दुकान का ताला बंद करके अपने घर गया था लेकिन जब सुबह उसने सुबह खोलने का प्रयास किया तो ताला टूटा हुआ पाया। पुलिस ने राजेश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।