फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने नौ लोगों पर लगाया पत्नी को लापता करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल के गांव इसराना निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर नौ नामजदों के खिलाफ उसकी पत्नी को अज्ञात स्थान पर छिपाने का आरोप लगाया है। इसराना निवासी नवीन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 28 नवंबर को वेस्ट दिल्ली के शाहबाद डेयरी दौलतपुर निवासी सरिता के साथ हुई थी। उसके गांव के दिनेश शर्मा ने हिंदू रीति-रिवाज के साथ करनाल के सिद्दी विनायक मैरिज ब्यूरो में उनकी शादी करवाई थी। दो दिसंबर को सरिता गले में मंगलसूत्र, सोने के कुंडल, दो सोने की अंगूठी, एक सोने की चैन, चांदी के पाजेब और घर से करीब 30 से 40 हजार रुपये नकद लेकर गायब हो गई। जब उन्होंने सरिता की तलाश शुरू की तो गांव के दिनेश कुमार ने सात दिनों में सरिता व सभी आभूषण वापस लाने की बात कही। जब उसने मैरिज ब्यूरो से बात की तो उन्होंने भी आश्वासन दिया कि सब वापिस हो जाएगा।
विज्ञापन

लेकिन अभी तक उसकी पत्नी व आभूषण उसके पास वापस नहीं आए है। नवीन कुमार ने दिनेश कुमार, राजवीर सिंह, सीमा, अंजू, अशोक, मनोज, स्वाति, अफजल, तौहीद पर पत्नी को छुपाने के आरोप लगाते हुए कहा कि यह एक गिरोह है जो लोगों को झांसा देकर फंसाते है। पुलिस ने नवीन कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें