महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित एमटीएस परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे युवक को रिमांड पूरा होने के बाद जेल भेज दिया है।
रिमांड के दौरान आरोपी जय को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एडमिट कार्ड सहित अन्य डिवाइस बरामद की हैं।
परीक्षा के दौरान आरोपी मियां सिंह निवासी जींद को युवक संतोखपुरा जिला चरखी दादरी निवासी जय की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा था।
परीक्षा के दौरान एक युवक कोट में मुंह छिपाकर बात कर रहा था। तभी परीक्षा निरीक्षक डाॅ. संगीता ने युवक की जांच की तो नकल करता पाया गया। आरोपी की तलाशी लेने पर कोट से एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिला।