फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शीतलहर ने बचाव के लिए डीसी ने जारी की एडवाइजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने सर्दी के मौसम को देखते हुए नागरिकों को एडवाइजरी जारी की है। डीसी ने कहा सभी नागरिक शीतलहर की स्थिति के लिए उचित एहतियाती उपाय करें।
विज्ञापन

ठंड से बचने के लिए बरते सावधानी
डीसी ने कहा कि ठंड से बचने के लिए ढीले-ढाले ऊनी कपड़ों की कई परतें पहनें। शरीर को सूखा रखें। रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए विटामिन-सी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं। नियमित अंतराल पर गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें। हीटर का उपयोग करते समय वेंटिलेशन का ध्यान रखें, ताकि जहरीली गैसों से बचा जा सके। कपकपी को नजरअंदाज न करें, यह शरीर में गर्मी की कमी का पहला संकेत है। डीसी ने कहा कि अत्यधिक ठंड के दौरान अनावश्यक बाहर जाने या यात्रा करने से बचें।
कृषि और पशुपालन के लिए सलाह
किसानों को फसलों में हल्की सिंचाई करने और पशुओं को ढके हुए स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है। शीत लहर के दौरान जहां भी संभव हो हल्की और लगातार सतही सिंचाई करें। यदि संभव हो तो स्प्रिंकलर सिंचाई का उपयोग करें। शीत लहर के दौरान पशुओं को खुले में न बांधें व घूमने न दें। पशुओं को ठंडा चारा और ठंडा पानी न दें। पशु आश्रय में नमी और धुएं से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें