फोटो नंबर- 2851 हजार रुपये की कुश्ती के लिए पहलवानों के हाथ मिलवाते रेफरी। स्रोत-ग्रामीण
मंडी अटेली। स्थानीय बाबा गणेश दास मंदिर में मकर सक्रांति के अवसर पर मेले व कुश्ति दंगल का आयोजन किया गया। इसमें 5100 रुपये की कुश्ती अनुज पहलवान, गोलू और दीपक पहलवान ने जीती। वहीं 7100 रुपये की कुश्ती सोनू व अतुल पहलवान न जीतीं।
इसके अलावा 11000 रुपये की कुश्ती बलजीत और 21000 रुपये की कुश्ती लीलू पहलवान ने जीती। 51000 की कुश्ती का मुकाबला मुकाबला संजय व हिमांशु के बीच हुआ। दोनों पहलावन बराबर के थे और मुकाबले ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
अंत में कुश्ती बराबर पर रही और इनामी राशि दोनों पहलवानों में बराबर बांटी गई। मेला कमेटी ने सरपंच देवी सिंह के नेतृत्व में विजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया। सरपंच देवी सिंह ने कहा कि मेले व दंगल में खिलाड़ियों व पहलवानो में की प्रतिभा निखरती है।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ी व पहलवानो को मैदान में उतरने का जज्बा रखना चाहिए। इस अवसर पर अनेक लोग उपस्थित रहे।