फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर के चौक-चौराहों पर ब्लिंकर लाइट लगाने का काम शुरू

विज्ञापन
फोटो नंबर-27शहर के कोर्ट रोड पर लगाई गई ब्लिंकर लाइटें। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नगर परिषद ने मुख्य महावीर चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लाइटें व अन्य प्रमुख चौक-चौराहों पर ब्लिंकर लाइटें लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। नगर परिषद की ओर से अब तक शहर के करीब दस चौक व चौराहों पर ब्लिंकर लाइटें स्थापित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार शहर के सबसे व्यस्ततम महावीर चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लाइटें 26 जनवरी तक स्थापित कर चालू कर दी जाएंगी। पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 28 लाख रुपये की लागत आ रही है जिसमें ट्रैफिक सिग्नल और ब्लिंकर लाइटें दोनों शामिल हैं।
इन लाइटों के चालू होने से यातायात व्यवस्था सुचारु होगी और वाहनों की गति नियंत्रित रहेगी। नगर परिषद का दावा है कि शहर के कुल 42 चौक व चौराहों पर ब्लिंकर लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे वाहन चालकों को सतर्क रहने का संकेत मिलेगा और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

फिलहाल हीरो होंडा चौक, बाइपास, कोर्ट रोड सहित अन्य मुख्य चौक, चौराहों और टी-प्वाइंट्स पर ब्लिंकर लाइटें लगा दी गई हैं। लंबे समय बाद एक बार फिर शहर के मुख्य महावीर चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लाइटों के माध्यम से यातायात का संचालन शुरू होगा।
इससे यातायात पुलिस को भी बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि करीब दस वर्ष पूर्व यहां लगी ट्रैफिक लाइटें बंद हो जाने के बाद पुलिस कर्मचारियों को सर्दी, गर्मी, बारिश और तेज धूप में खड़े होकर यातायात संभालना पड़ता था। दिनभर खड़े रहकर ड्यूटी करने से पुलिसकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
महावीर चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लाइटें लगाने के लिए करीब छह माह पहले टेंडर आमंत्रित किए गए थे लेकिन उस समय कोई एजेंसी सामने नहीं आई। इसके बाद दोबारा टेंडर लगाए गए जिसमें एक एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किया गया। संबंधित एजेंसी ने अब महावीर चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लाइटें लगाने का कार्य शुरू कर दिया है।
वर्जन:
शहर के प्रमुख एवं व्यस्त महावीर चौक पर ट्रैफिक लाइट लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। 26 जनवरी तक महावीर चौक की ट्रैफिक लाइट सहित सभी चौक व चौराहों पर ब्लिंकर लाइटें लग जाएगी। -पवन यादव, जेई नगर परिषद, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें