फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिलास्तर की विजेता टीमें राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा

Tue, 28 Oct 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 10जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेते छात्रा।स्रोत संस्था
विज्ञापन
नारनौल। आरपीएस स्कूल में दो दिवसीय जिलास्तरीय अंडर-11 सांस्कृतिक प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। इसमें कक्षा 3 से 5वीं तक के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला स्तर पर विजेता टीमें अब राज्यस्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। जिला स्तर पर विजेता टीम को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दो दिवसीय कार्यक्रम में 27 अक्तूबर को बालकों और 28 अक्तूबर को बालिकाओं के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। एईओ रमेश कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कोमल उम्र के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतिभा को निखारना और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम में हरियाणवी झलक आकर्षक का केंद्र रही। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने समूह नृत्य, एकल लोक नृत्य, रागनी और लघु नाटिका, फैंसी ड्रेस व पेंटिंग जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंगलवार को बालिकाओं के फनी डांस में आरपीएस स्कूल नारनौल प्रथम, आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ दूसरे स्थान पर रहा।
सोलो सांग प्रतियोगिता में आरपीएस महेंद्रगढ़ प्रथम व आरपीएस नारनौल दूसरे स्थान पर रहा। एकल नृत्य में आरपीएस महेंद्रगढ़ प्रथम, आरपीएस नारनौल द्वितीय व यदुवंशी स्कूल कनीना तीसरे स्थान पर रहा। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में आरपीएस स्कूल नारनौल प्रथम, आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ द्वितीय व वेदांता स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। समूह गान में आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ प्रथम, आरपीएस स्कूल नारनौल दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें