फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शादी-विवाह के सीजन से महेंद्रगढ़ की फलमंडी में बढ़ी रौनक

Wed, 05 Nov 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। विवाह-शादी के सीजन के चलते महेंद्रगढ़ की फल मंडी रौनक से फल व्यापारियों में उत्साह है। बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने के साथ ही फलों की मांग में भी उछाल देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

तरबूज, सेब, अंगूर, अनानास और पपीते की खरीदारी में अचानक तेजी आने से व्यापारियों के चेहरों पर रौनक है। फल विक्रेताओं का कहना है कि इस बार विवाह सीजन की शुरुआत से ही कारोबार में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे उन्हें पिछले साल की तुलना में बेहतर कारोबार की उम्मीद है।
शादी समारोहों में फलों की बढ़ती डिमांड के चलते व्यापारी दिल्ली, पंजाब और राजस्थान की मंडियों से एडवांस में बुकिंग करवा रहे हैं। दिल्ली से सेब और अंगूर, जबकि राजस्थान से तरबूज और पंजाब से अनानास की नियमित आपूर्ति महेंद्रगढ़ मंडी में हो रही है। शादी विवाह को लेकर फल कारोबार में उछाल से भावों में कुछ वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

-
सब्जी मंडी में सेब 60 से 70, पपीता 25 से 30, तरबूज 25 से 30, श्रद्धा 80 रुपये प्रति किलो, अंगूर 90 से 200 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिक रहा है। विवाह सीजन को लेकर सब्जी मंडी में ग्राहकों की रौनक लौट आई है। फल विक्रेता सुबह से देर रात तक काम में लगे रहते हैं। शादी सीजन को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त स्टॉक के लिए एडवांश बुकिंग कराई गई थी।
- वासुदेव आढ़ती सब्जी मंडी
-
इस सीजन में अब तक फल की बिक्री में करीब 40 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि विवाह कार्यक्रमों के लिए दिल्ली, राजस्थान, पंजाब से फल मंगवाए जा रहे हैं। शादी विवाह के लिए फलों का स्टॉक पूरा है। लोगों की मांग के अनुसार वैरायटी भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

- सतीश सैनी आढ़ती सब्जी मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें