फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 से 24 अप्रैल में फिर बदलेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव व राजस्थान के ऊपर बनने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम में 19 से 24 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। 19 अप्रैल देर रात्रि से फिर से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। जिससे राज्य के उत्तरी व पश्चिमी जिलों में 20 व 21अप्रैल को बादलवाई रहने, बीच बीच में तेज हवाएं चलने तथा कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। परंतु 22 अप्रैल से मौसम खुश्क व गर्म बना रहेेगा।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के चलते कृषि अधिकारियों ने किसानों को सलाह दी है कि खेतों की नमी को संरक्षित करे व नरमा कपास की बिजाई 2-3 दिन रोक ले। गेहूं व अन्य फसलों की कटाई व कढ़ाई करते समय बदलते मौसम का ध्यान अवश्य रखे। गेहूं, सरसों व अन्य फसलों को बेचने के लिए मंडी ले जाते समय तिरपाल आदि का प्रबंध अपने साथ अवश्य रखे। तेज हवाएं चलने व बारिश की संभावना को देखते हुए गेहुं व सरसों की तूड़ी/भूसा आदि को अवश्य ढके व सुरक्षित स्थानों पर रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें