फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्वयंसेवकों को कानूनी शिक्षा से संबंधित दी जानकारी

विज्ञापन
फोटो संख्या:81- राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में एनएसएस ​शिविर में मुख्याति​थि को  सम् - फोटो : मकान में आग लगी आग से जल सामान। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठे दिन प्रथम सत्र में पीएमश्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य जयपाल सिंह ने स्वयंसेवकों को कानूनी शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कानून में हुए नवीन संशोधनों के बारे में विस्तार से अवगत कराया व स्वयंसेवकों की ओर से पूछे गए प्रश्नों के माध्यम से उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
विज्ञापन

द्वितीय सत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाट के प्राचार्य सुक्रम पाल ने विद्यार्थियों को बदलते परिवेश के अनुरूप स्वयं को ढालने, सकारात्मक सोच अपनाने व समय के साथ तालमेल बिठाने पर प्रेरणादायक विचार साझा किए।
शिविर का आयोजन प्राचार्य सुनील गोरा के दिशा-निर्देशन में किया जा रहा है। जबकि कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी मनोज जांगड़ा व डॉ. संगीता की ओर से किया गया। इस अवसर पर विनीत कुमार, सुनील कुमार, राहुल, प्रताप शास्त्री, प्रवीण, मानसिंह, मनफूल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें