फोटो नंबर- 11गांव बिहाली में शमशान भूमि का कच्चा रास्ता जिसे पक्का करवाने की ग्रामीण कर र
मंडी अटेली। खंड के गांव बिहाली में श्मशान घाट को जाने वाला कच्चा रास्ता नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
श्मशान घाट की न तो चहारदीवारी, टिनशेड और न ही पानी की कोई व्यवस्था। गांव के निवासी बिरेंद्र सिंह, बीर सिंह, सुरेश कुमार, दलीप सिंह, रामनारायण, राकेश कुमार, अनिल कुमार, दर्शन कुमार आदि ने बताया कि श्मशान भूमि का रास्ता भी कच्चा होने के कारण उसमें पानी का जमावड़ा रहता है।
उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण अंतिम यात्रा में शिरकत करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन व सरकार से श्मशान भूमि के कच्चे रास्ते को पक्का करने के साथ साथ टिनशेड, चहारदीवारी व पानी की सुविधा करने कि मांग की है। सरपंच बीना यादव ने बताया कि श्मशान भूमि के कच्चे रास्ते से लोगों को परेशानी होती है, जिसको पक्का करने के लिए प्रस्ताव पारित करके उच्च अधिकारियों व विधायक को दिया गया है।