फोटो 29 धौलेड़ा गांव के वार्ड नंबर दस में पड़ा कच्चा रास्ता।स्रोत ग्रामीण
नारनौल। गांव धौलेड़ा में वार्ड नंंबर दस में 10 साल से गली का निर्माण नहीं होने से गंदगी के हालात बने हुए हैं। वहीं पानी की निकासी को लेकर भी उचित प्रबंध नहीं है। इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार पंच व सरपंच को भी अवगत कराया लेकिन समस्या का समाधान अब तक नहीं हुआ है।
वार्ड के पंच अनिल का कहना है कि रास्ते की पैमाइश करा कर रास्ते का निर्माण कराना चाहिए। इसको लेकर वह पंचायत की बैठक में मुद्दा उठाएंगे। स्थानीय वार्ड की रहने वाली महिला ने कहा कि वोट के समय तो सब रास्ता ठीक करवाने का आश्वासन दे रहे थे लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं हुआ है।