फोटो नंबर- 03गांव गुजरवास से सागरपुर जाने वाले रास्ते पर जमा कीचड़। संवाद
मंडी अटेली। गांव गुजरवास से सागरपुर और सलीमपुर तक जाने वाला कच्चा रास्ता बदहाल है। रास्ते में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के समीप ईंट भट्ठा बना हुआ है। जहां से ट्रक व ट्रैक्टर इत्यादि ईंटों की वाहनों से आवाजाही होती रहती है। इस कारण रास्ते में काफी बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं और खेतों में चलने वाले फव्वारों के कारण मार्ग में हमेशा कीचड़ जमा रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि जल्द से जल्द कच्चे रास्ते को पक्का किया जाए ताकि लोगों को हो रही परेशानी से निजात मिल सकें।
गांव गुजरवास से सागरपुर व सलीमपुर तक कुछ रास्ता पक्का बना हुआ है, लेकिन करीब 1300 मीटर लंबाई का रास्ता अभी भी कच्चा है। आवागमन करने वाले लोगों की सुविधा के लिए ग्राम पंचायत द्वारा रास्ते में मिट्टी भी डलवाई गई है, लेकिन लोडिंग वाहनों की आवाजाही से रास्ता खराब हो जाता है। ग्रामीणों द्वारा रास्ते को पक्का करवाने की मांग लंबे समय से की जा रही है और प्रशासन द्वारा हर बार आश्वासन भी दिया जाता है, लेकिन रास्ता का निर्माण का कार्य सिर्फ फाइलों तक ही सिमट कर रह गया है।