फोटो नंबर- 04टायर फटने के बाद खड़ी बस।
- फोटो : जीत के बाद मेडल दिखातीं विजेता खिलाड़ी।
नारनौल। खाटू श्याम मेले से नारनौल आ रही रोडवेज बस का पाटन के पास एक टायर निकल गया। वहीं दूसरा फट गया।
इससे बस अनियंत्रित हो गई। इस वजह से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। बस में करीब 52 श्रद्धालु थे।
खाटू श्याम मेले के लिए रोडवेज विभाग ने शनिवार को 23 रोडवेज बसों का संचालन किया था। इससे पहले शुक्रवार को 10 बसे नारनौल डिपो से खाटू श्याम मेले के लिए भेजी थी। शनिवार को भी खाटू श्याम मेले से यात्रियों को लेकर नारनौल डिपो के लिए बस रवाना हुई थी। इस दौरान बस पाटन के समीप करीब सवा आठ बजे पहुंची तो अचानक से एक टायर निकल गया। दूसरा टायर फट गया।
चालक की सूझबूझ की वजह से बड़ा हादसा बच गया। विभाग की दूसरी बस आने के बाद यात्री गंतव्य तक पहुंचे। नारनौल डिपो के सीआई सतीश कुमार ने बताया कि रात को खाटू श्याम से नारनौल आते समय हादसा हुआ था, लेकिन किसी यात्री को चोट नहीं लगी। सभी यात्री सुरक्षित है।